धार्मिक व प्रार्थना स्थल हुए शुरू, दर्शन के दौरान करना होगा नियमों का पालन

बुलंद गोंदिया। महाराष्ट्र सरकार द्वारा मिशन बिगिंन अगेन के अंतर्गत जिलाधिकारी व अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन दीपक कुमार मीणा द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार 16 नवंबर सोमवार से जिले के सभी धार्मिक व प्रार्थना स्थल शुरू किए गए। उपरोक्त आदेश के तहत धार्मिक स्थलों प्रार्थना स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं वह दर्शनार्थियों को शासन द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों का पालन करना होगा। जिसमें संबंधित ट्रस्ट संस्था द्वारा निर्धारित समय पर शुरू करने की मंजूरी दी गई। साथ ही उपरोक्त स्थानों पर फेस मास्क, सामाजिक अंतर रखने, थर्मल जांच करने, हैंड वॉश की व्यवस्था सैनिटाइजर की व्यवस्था संबंधित संस्था को करना होगा। उपरोक्त आदेश का पालन न करने वाले व्यक्ति तथा संस्था पर भारतीय दंड संहिता 1860(45) की धारा 188 के तहत दंड के पात्र रहेंगे।

Share Post: