शासकीय विश्राम गृह गोंदिया में सागवान के पेड़ की अवैध कटाई मामले की जांच कर करे कार्रवाई ऋषिकांत साहू

बुलंद गोंदिया। गोंदिया के शासकीय विश्राम गृह में अनेक प्रजाति के बहुमूल्य पेड़ लगे हुए हैं जिसमें से एक सागवान प्रजाति के पेड़ की अवैध रूप से कटाई किए जाने का मामला सामने आया है। इस पर भाजपा जिला सचिव ऋषि कांत साहू ने सार्वजनिक बांधकाम विभाग के अभियंता को पत्र लिखकर कार्यवाही की मांग की है।
गौरतलब है कि गोंदिया के शासकीय विश्राम गृह में अनेक बेशकीमती प्रजाति के पेड़ लगे हुए हैं। जिसमें से एक इमारती लकड़ी की बहुमूल्य प्रजाति सागवान का एक पेड़ अवैध रूप से कटा हुआ 22 जून की सुबह भाजपा जिला सचिव ऋषिकांत साहू को दिखाई दिया। जब वे प्रतिदिन के अनुसार परिवार व मित्रों के साथ शासकीय विश्राम गृह घूमने के लिए गए थे इस संदर्भ में जानकारी प्राप्त किए जाने पर किसी भी प्रकार की मंजूरी नहीं ली गई तथा अवैध रूप से इस की कटाई किए जाने का मामला सामने आया है। विशेष यह है की किसी भी प्रकार के पेड़ों की कटाई वन विभाग की मंजूरी के बिना या अति आवश्यक कार्यों के बिना नहीं मिल पाती है। लेकिन देखने में यह आया है कि गत दिनों गोंदिया के जिलाधिकारी के बंगले के विस्तारीकरण के लिए वन विभाग की मंजूरी के बिना सैकड़ों पेड़ों की बलि दे दी गई वही उसी प्रकार शासकीय विश्राम गृह जो शासकीय व सार्वजनिक संपत्ति के अंतर्गत आता है। यहां पर पेड़ की अवैध कटाई किया जाना तथा इस संदर्भ में वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी ना होना इस पर सार्वजनिक बांधकाम विभाग की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह निर्माण हो रहा है। एक और दो पर्यावरण संरक्षण के लिए बड़े पैमाने पर पौधारोपण कार्यक्रम चलाया जाता है वहीं दूसरी ओर इस प्रकार अवैध रूप से पेड़ों की कटाई होने पर वन विभाग व सार्वजनिक विभाग द्वारा जांच कर क्या दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएंगी इस पर प्रश्नचिन्ह निर्माण हो रहा है।

 

Share Post: