कांग्रेस के वरिष्ठो की उपस्थिति में गोंदिया जिले के पूर्व विधायक दिलीप बंसोड़ हुए कांग्रेसी

बंसोड़ की जनक्रांति आघाड़ी के अनेक सदस्यों का भी हुआ कांग्रेस प्रवेश
मुंबई। कांग्रेस पार्टी के प्रखर युवा नेता राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर 19 जून शनिवार को मुंबई स्थित कांग्रेस कार्यालय में गोंदिया जिले के कद्दावर नेता एवं तिरोडा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक दिलीप बंसोड़ ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नानाभाऊ पटोले के नेतृत्व में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति में अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया।
इस प्रवेश से गोंदिया जिले में खासकर तिरोडा विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक भूचाल मचा हुआ है। दिलीप बंसोड़ के कांग्रेस में आने से कांग्रेस को मजबूती प्रदान होगी।
प्रवेश के दौरान महाराष्ट्र कांग्रेस के कार्याध्यक्ष एच. के. पाटील, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नानाभाऊ पटोले, पूर्व मुख्यमंत्री सुशीलकुमार शिंदे, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चौहान, महसूल मंत्री बालासाहाब थोरात, कांग्रेस महासचिव आशीष दुआ, कांग्रेस सचिव रजनीताई पाटील, मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप, कार्याध्यक्ष चंद्रकांत हंडोरे, कार्याध्यक्ष शिवाजीराव मोघे, कार्याध्यक्ष प्रणीतिताई शिंदे, कार्याध्यक्ष नसीम खान, ऊर्जामंत्री नितिन राऊत, मंत्री विश्वजीत कदम, मंत्री असलम शेख, मंत्री यशोमति ठाकुर, विधायक अभिजीत वंजारी, गोंदिया जिला कांग्रेस कार्याध्यक्ष रत्नदीप दहिवले, गोंदिया जिले के कांग्रेस युवा नेता अशोक (गप्पू) गुप्ता, कांग्रेस महासचिव एवं शोशल मिडिया कांग्रेस जिलाध्यक्ष एड. योगेश अग्रवाल , गोंदिया विधानसभा शोशल मीडिया अध्यक्ष राहुल मोहबे आदि की उपस्थिति रही।
पूर्व विधायक दिलीप बंसोड़ का कांग्रेस प्रवेश पर सभी कांग्रेस नेताओं द्वारा उनका पुरजोर तरीके से अभिनंदन किया गया। इस दौरान दिलीप बंसोड़ ने कहा कि, वो राष्ट्र्वादी कांग्रेस पार्टी में रहते हुए तिरोडा विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे। परंतु राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की गलत नीतियों के चलते उनकी टिकट काटकर किसी अन्य को दी गई, जिससे पार्टी ने अपनी सीट गवां दी। मैंने दो बार निर्दलीय चुनाव लड़कर राष्ट्र्वादी को खड़े नही होने दिया। मुझे खुशी है कि मैं अब प्रखर विचारधारा वाली पार्टी से जुड़ चुका हूँ। अब हम गोंदिया-भंडारा जिले में प्रदेशाध्यक्ष नानाभाऊ पटोले के नेतृत्व में कांग्रेस को विधानसभा, जिला परिषद, पंचायत समिति एव अन्य चुनावों में वर्चस्व दिलाने मजबूत करने का कार्य करेंगे।
इस प्रवेश के दौरान दिलीप बंसोड़ के साथ उनकी जनक्रांति विकास आघाड़ी के जिलाध्यक्ष जागेश्वर निमजे, डुमेश चौरागडे, संजय कींदरले, राजकुमार असाटी, प्रदीप सहारे, अली अहमद सैय्यद, मुकेश बरीयेकर सहित अनेक लोगो ने कांग्रेस प्रवेश किया।

Share Post: