महाकाल सेवा समिति ने नगर परिषद कर्मचारियों का किया सत्कार

बुलंद गोंदिया। महाकाल सेवा समिति द्वारा कोरोना संक्रमण काल के दौरान अपनी उल्लेखनीय सेवा प्रदान करने वाले व्यक्ति संस्था वह समूह का सत्कार किया जा रहा है। इसी श्रंखला के अंतर्गत गुरुवार 17 जून को गोंदिया नगर परिषद के कर्मचारियों का सत्कार किया गया।
गौरतलब है कि महाकाल सेवा समिति द्वारा कोरोना संक्रमण काल के दौरान अपनी उत्कृष्ट व निरंतर सेवा देकर इस महामारी काल के दौरान नागरिकों को सहायता उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति, स्वास्थ्य विभाग, शासकीय विभाग, सामाजिक संस्था आदि का निरंतर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया जा रहा है। इसी श्रंखला के अंतर्गत नगर परिषद के अधिकारी व कर्मचारियों का सत्कार संस्था अध्यक्ष लोकेश (कल्लू) यादव द्वारा किया गया तथा इस अवसर पर कोरोना संक्रमण काल के दौरान अपनी सेवा व कर्तव्य निभाते हुए जिन कर्मचारियों की आकस्मिक मौत हुई जिसमें नप कर्मचारी मंगेश कदम, मनोज पाठक, केबी लिल्हारे, पीयू यादव इनको श्रद्धांजलि देकर श्रद्धा सुमन व्यक्त किया गया। इस कार्यक्रम के अवसर पर सचिव विशाल सिंह ठाकुर, दीपक सिक्का, निखिल बरबटे शाहरुख पठान, मलिक शेख ,कपिल कुमार व नगर कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इस दौरान कर्मचारियों द्वारा जय श्री महाकाल का उद्घोष कर महाकाल सेवा समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

Share Post: