राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का 22वां स्थापना दिवस, तहसील स्तर पर होगा पक्ष का ध्वजवंदन

10 जून 2021 को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का 22वां स्थापना दिवस
बुलंद गोंदिया। 10 जून गुरुवार को पार्टी के 22वें स्थापना दिवस के अवसर पर गोंदिया जिले में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी द्वारा कोविड स्थिति को देखते हुए सादगीपूर्ण रूप से कार्यक्रम आयोजित किये है। रेलटोली गोंदिया स्थित पक्ष के जिला मुख्यालय सहीत सभी तहसील स्तर के कार्यालयों में पक्ष का ध्वजवंदन किया जाएगा।
तहसील स्तर पर पक्ष पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओ को वर्धापन दिवस कोविड नियमों के तहत मनाने व पार्टी कार्यक्रमों से सभी को अवगत कराने की अपील पूर्व विधायक राजेन्द्र जैन, जिलाध्यक्ष विजय शिवनकर ने की है।

Share Post: