धान गोदाम के लिए शासकीय इमारतों को अधिग्रहित करने का निर्देश अन्न आपूर्ति विभाग ने दिया, प्रफुल्ल पटेल के प्रयासों को मिली सफलता

बुलंद गोंदिया। गोंदिया -भंडारा जिले में रबी मौसम के धान की खरीदी की मंजूरी की गई थी तथा 19 मई के शासनादेश के अनुसार खुले में धान की खरीदी नहीं करने के निर्देश दिए गए थे। जिसके चलते अनेक शासकीय आधारभूत धान खरीदी केंद्रों में गोदाम के अभाव में खरीदी थम गई थी जिसके लिए सांसद प्रफुल्ल पटेल द्वारा पहल कर अन्न व नागरिक आपूर्ति विभाग के माध्यम से शासकीय इमारतों को अधिग्रहण करने की मांग की गई थी। जिसके अनुसार अन्न आपूर्ति विभाग द्वारा 2 जून को जारी किए गए आदेश के अनुसार जिन स्थानों में धान खरीदी कर रखने के लिए गोदाम उपलब्ध नहीं है ऐसे स्थानों पर शासकीय संस्थाओं के इमारतों को अधिग्रहित कर धान खरीदी शुरू करने का आदेश जिला अधिकारी को दिया गया है। जिसके चलते अब धान खरीदी का मार्ग खुल गया है। रबी मौसम 20- 21 में धान खरीदी 1 मई से 30 जून तक की कालावधी तय की गई जिसके अनुसार 1 मई से धान खरीदी केंद्र शुरू होना आवश्यक था किंतु जिले में धान मिलिंग का कार्य शुरू ना होने से धान उठाया नहीं गया था जिससे सभी गोदाम हाउसफुल हो गए है। इस कारण रबी मौसम में खरीदे गए धान का संग्रहण कहां करें यह एक बड़ा प्रश्न निर्माण हो गया था। साथ ही अन्न नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा 19 मई को जारी किए गए आदेश के अनुसार खुले में धान खरीदी नहीं करने का निर्देश दिया गया था इस कारण अनेक आधारभूत केंद्रों में तथा विभाग की तकनीकी परेशानियों के चलते खरीदी उस प्रमाण में शुरू नहीं हुई थी जिसके चलते जिले के किसानों को काफी परेशानियां हो रही थी। इसे देखते हुए सांसद प्रफुल्ल पटेल ने अन्न व नागरी आपूर्ति विभाग के मंत्री छगन भुजबल से प्रत्यक्ष भेंट व पत्र व्यवहार के माध्यम से पर्यायी गोदामों की व्यवस्था करने का निवेदन किया था। जिसे मान्य करते हुए विभाग द्वारा आश्रम शाला, क्रीड़ा संकुल की इमारत, खाली पड़ी पाटबंधारे विभाग की इमारत, सार्वजनिक बांधकाम विभाग या अन्य शासकीय संस्था की इमारतें गोदाम के रूप में अधिग्रहित कर संग्रहण की व्यवस्था की जाए ऐसा आदेश सभी जिला अधिकारियों को दिया गया है। जिसके चलते गोदाम की समस्या का हल हो जाने से धान खरीदी का मार्ग खुल गया है। जिससे अब जिन किसानों का ऑनलाइन पंजीयन हो चुका है उनका समय सारणी के अनुसार धान खरीदी शुरू करने की सूचना दी गई है। जिले के किसानों की समस्याओं को हल करने के लिए सांसद प्रफुल्ल पटेल विशेष प्रयत्नशील रहते हैं यह विशेष है जिसके चलते किसानों में आशा की लहर जाग गई है।

Share Post: