गोंदिया जिले में लॉकडाऊन मे दी जाएगी ढील। अत्यावश्यक सेवाओ के साथ अन्य दुकाने भी होगी शुरू : विधायक विनोद अग्रवाल

पालकमंत्री नवाब मालिक एवं जिल्हाधिकारी ने विधायक का स्वीकारा अनुरोध
बुलंद गोंदिया। गोंदिया जिले की सभी आस्थापनाओ को ‘ब्रेक द चेन’ के नए नियमावली के अनुसार खोला जाए ऐसा अनुरोध विधायक विनोद अग्रवाल ने जिलाधिकारी को किया था। जिसे संज्ञान में लेते हुए कल से अत्यावश्यक सेवाओ के साथ अन्य दुकाने खुलने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। दुकाने खुलने हेतु बहोत जल्द जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा निर्देश जारी किए जाएंगे। महाराष्ट्र शासन आपदा प्रबंधन विभागके दि. 30 मई 2021 के आदेश क्रमांक DMU/2020/DisM-1 नुसार जिन जिलों में पॉझिटीव्हीटी रेट 10 प्रतिशत से कम है। और कुल उपलब्ध ऑक्सीजन बेड्स 40 प्रतिशत से कम भरे है ऐसे जिले या पालिका में लॉकडाऊन में ढील दी जाएगी ऐसे निर्देश है जिसपर निर्णय करने का अधिकार स्थानिक प्रशासन को दिया गया था। जिसके नुसार विधायक विनोद अग्रवाल इन्होंने आज जिलाधिकारी कार्यालय में जिलाधिकारी से शहर की आस्थापनाओ को खोले जाने हेतु विनंती की।

लॉकडाऊन खोलना जरूरी था : विधायक विनोद अग्रवाल
लॉकडाऊन के कारण व्यापार एवं दैनंदिन कमाई करनेवाले बेहद परेशानी का सामना कर रहे थे। परिवार के पालन पोषण का प्रश्न उनके सामने था। बैंक की ईएमआई, बच्चों की फीस, ऐसे अनेक प्रश्न परिवार प्रमुख को थे। ऐसे समय लॉकडाऊन खोलने के अलावा कोई और पर्याय भी दिखाई नहीं दे रहा था। आखिरकार विधायक विनोद अग्रवाल ने इस का संज्ञान लेते हुए मुंबई में पालकमंत्री नवाब मालिक से चर्चा की और गोंदिया में कोरोना केसेस की कमी को देखते हुए लॉकडाऊन खोले जाने का अनुरोध किया था।

Share Post: