धान के चुकारे एवं बोनस जल्द किसानो के खाते मे जमा करे-विधायक विनोद अग्रवाल

1 मई से धान खरेदी केंद्र शुरू हो
उपमुख्यमंत्री और खाद्य आपूर्ति मंत्री को पत्र लिख कर की मांग
बुलंद गोंदिया। गोंदिया जिले मे आनेवाले कुछ दिनों बाद किसान भाइयो ने उगाई रबी धान फसल की कटाई की शुरुवात की जाएगी जिसके बाद अपने धान को बेचने हेतु धान खरेदी केन्द्रों पर जायेंगे. लेकिन इस बार धान की मिलिंग ना होने के कारण सभी गोदाम फूल है। जिसके चलते किसान भाइयो में असमंजस है। इसलिए रबी हंगाम की धान फसल की खरीद हेतु सुयोग्य नियोजन करना जरुरी है. जिसके लिए विधायक विनोद अग्रवाल ने राज्य के उपमुख्यमंत्री,खाद्य आपूर्ति मंत्री छगन भुजबळ एवं खाद्य आपूर्ति सचिव विलास पाटील एवं जिल्हाधिकारी गोंदिया को पत्र लिख कर 1 मई से धान खरेदी शुरू करने हेतु विनंती की है। राइस मिलर्स ने खरीप मौसम मे धान नहीं उठाने के कारण धान खरेदी अछे से हो नही पाई थी. और राइस मिलर्स एवं शासन के संघर्षा मे किसान की पिसाई हो गई थी। अभी की परिस्तिथि को मद्देनजर रखते हुए कीं भाइयो का हित ध्यान मेन रखते हुए धान खरेदी सुचारू रूप से हो अगर गोदाम खाली नही हुए तो खुले में धान की खरेदी हो पर हो और किसानो को होनेवाली समस्या से छुटकारा मिले ऐसी विनंती विधायक विनोद अग्रवाल ने की है।
खरीप मौसम की तकलीफ रबी मौसम में ना हो
खरीप मौसम मे किसानो को धान शासकीय आधारभूत धान खरेदी केंद्रां पर बेचते वक्त अनेक समस्या का सामना करना पड़ा था। गोंदिया के आस -पास के गावो के किसानो का सात बारा ऑनलाइन ना होने के कारण धान खरेदी समय पर ना हो सकी. साथ मे बारदानो का समय पर उपलब्ध ना होना, गोदाम फूल रहना जैसी समस्याए इस बार ना आये इसलिए पहले हि प्रशासन ने तयारी करनी चाहिए ऐसी मांग विधायक विनोद अग्रवाल ने की है।

साथ मे किसान भाइयो ने अपना धान केवल शासकीय आधारभूत धान खरेदी केंद्रों पर हि बेचे ऐसा आवाहन विधायक विनोद अग्रवाल ने किया।

बकाया 342 करोड़ रुपये किसानो के खाते में त्वरित जमा हो
बीते एक साल से हम सब कोरोना के साथ लढाई लड़ रहे है. देश लॉकडाउन किया गया लेकिन किसान भाइयो ने न डरते हुए आपनी किसानी जारी रखी और कोरोना काल में बम्पर फसल का उत्पादन लिया और देश की अर्थव्यवस्था में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान किया. लेकिन उन्हें अभी तक धान के चुकारे और प्रति क्विंटल मिलनेवाला बोनस अभी तक प्राप्त नही हुआ है। किसान पहले हि संकट मे है और समय पर पैसे ना मिलने के चलते किसान निराश है. बरसात के मौसम में 1 माह का समय बाकी है. और कृषि के काम ख़तम करने के लिए कुछ दिन शेष है। इसलिए मार्केटिंग फेडरेशन 142 करोड़ के धान के चुकारे और राज्य शासन की ओर से दिया जानेवाला बोनस 200 करोड़ रुपये ऐसे कुल 342 करोड़ रुपये किसानो के खाते मे त्वरित जमा किये जाए ऐसी मांग विधायक विनोद अग्रवाल ने पत्र के माध्यम से उपमुख्यमंत्री अजित दादा पवार, अन्न एवं नागरी आपूर्ति मंत्री छगन भुजबळ और सचिव, अन्न व नागरी आपूर्ति से की है।

 

Share Post: