विधायक विनोद अग्रवाल कार्यालय की ओर से गोंदिया शहर सह संपूर्ण गोंदिया विधानसभा का होगा सेनेटायझेशन

स्वयं उपलब्ध कराएंगे 7 हजार लिटर सेनेटायझर
बुलंद गोंदिया। प्रतिदिन कोरोना संक्रमित मरीजो की संख्या में वृद्धि हो रही है पूरे राज्य में कोरोना विषाणु ने परेशानी बढ़ा दी है. बीते दिनों बढ़ती मरीज संख्या के कारण प्रशासन पर दबाव बढ़ रहा है। और सभी प्राइवेट और सरकारी दवाखानों में उपलब्ध व्यवस्था कम पड़ती दिखाई दे रही है। सरकार की ओर से मेरा परिवार मेरी जिम्मेदारी अभियान शुरू कीया गया था जिसके परिणामस्वरूप बढ़ती मरीज संख्या में कमी पाई गई थी. कुछ दिन पूर्व विधायक विनोद अग्रवाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से संदेश प्रसारित किया था जिसमें उन्होंने शासन निर्णय का पालन करने हेतु जनता से विनंती की थी। लेकिन बढ़ती मरीजों की संख्या को ध्यान में रखते हुए एवं ग्रामीण और शहर के जनता की मांग अनुसार गोंदिया शहर के साथ साथ संपूर्ण गोंदिया विधानसभा में सेनेटायझेशन करने का निर्णय विधायक विनोद अग्रवाल के कार्याल की ओर से किया गया है। जिसके लिए विधायक विनोद अग्रवाल अपने खर्चे पर 7 हजार लिटर सेनेटायझर उपलब्ध करा देंगे जिसका वितरण शहर एवं गाव निहाय किया जाएगा जिसके बाद सेनेटायझेशन के कार्य की शुरुवात की जाएगी ऐसा विधायक विनोद अग्रवाल के कार्यालय की ओर से जानकारी दी गई है।
इसके पहले भी किया गया था सेनेटायझेशन
कोरोना विषाणू की पहली लहर में भी विधायक विनोद अग्रवाल इन्होंने स्वखर्च पर प्रशासन को सेनेटायझर उपलब्ध कराया था. जिसके कारण महाराष्ट्र में सर्वप्रथम सेनेटायझेशन पूर्ण की हुई विधानसभा के रूप में गोंदिया विधानसभा का नाम आगे आया था।

Share Post: